फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फुटबॉल के ट्रायल में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

विज्ञापन
ट्रॉयल देते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
मथुरा। जिला स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल टीम में चयन के लिए शुक्रवार को स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। ट्रायल के बाद टीम का चयन किया गया है।
विज्ञापन

जिला फुटबॉल संघ के सचिव डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय ने बताया कि स्टेडियम में 12 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल जल्द होगा। इसके बाद प्रयागराज में होने वाली जूनियर राज्य स्तरीय बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन होगा। जिला खेल अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों ने खूब मेहनत की। इसी के बल पर उनका चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें