फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मंडलीय बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
मथुरा। मंडलीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में शुक्रवार को मंडलीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें आगरा व मथुरा के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ सह जिला विद्यालय निरीक्षक यशपाल, मंडलीय पर्यवेक्षक डॉ. एसके सिंह एवं मंडलीय क्रीड़ा समिति के सचिव अनिल कुमार ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करके किया। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश यादव, जनपदीय क्रीड़ा समिति सचिव डॉ. पदम सिंह कौन्तेय ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका धीरेंद्र सिंह, डीके सिंह, विनोद कुमार पाल, अमित गौतम, रजत चौधरी, पंकज चौधरी, राजेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार वर्मा, महेंद्र सिंह एवं रवि प्रकाश ने निभाई।

यह रहे प्रतियोगिता के विजेता
अंडर-14 बालक वर्ग में 28-30 किलोग्राम में लोकेश, 34–36 में प्रदीप, 36–38 जमुना दास, 38–40 में केशव गोला, 40–42 में अविनाश कुमार 46-48 में पवन (सभी मथुरा के खिलाड़ी), 42–44 में कार्तिक राना, 48–50 में आदित्य ठाकरे (दोनों आगरा) विजयी रहे। अंडर-17 बालक वर्ग की 40 किग्रा में हर्ष यादव, 46–48 में युवराज, 48–50 में आलोक, 50–52 में प्रिंस कुमार, 52–54 में करण वर्मा, 54–57 में साहिल खान, 57–60 में विनीत पाराशर (सभी आगरा के खिलाड़ी) विजयी रहे। अंडर-19 बालक वर्ग की 40–49 किग्रा में गोविंद माथुर (मथुरा), 49–52 में लक्ष्य सिंह परिहार (आगरा), 52–56 में दिव्यांश पचौरी (आगरा), 56–60 में मुस्तकीम (मथुरा), 60–64 में राजेंद्र (मथुरा), 69–75 में कृष्ण सिसोदिया (मथुरा), 75–81 में सूर्यांश प्रताप (आगरा), 81–91 में तरुण दुबे (आगरा) विजेता रहे। 91 किलोग्राम में मथुरा के भरत ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें