फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पदक विजेता की मौत पर सदमे में खिलाड़ी

Wed, 22 Jul 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
तलवारबाजी में राष्ट्रीय पदक जीतकर जिले और राज्य को गौरव दिलाने वाले होशियार सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी मौत की सूचना पर घर में हाहाकार मच गया। बदहवास पत्नी की चीखें हर किसी को झकझोर रही थीं। कांस्य पदक जीतकर ब्रज का मान बढ़ाने वाले इस खिलाड़ी की मौत पर पूरा मोहल्ला गमगीन था।
विज्ञापन


भाई की मौत के गम में बिलख रहे मुनेश सिंह ने बताया होशियार अपने पुत्र का मुंडन कराने गए थे। वे अपनी पत्नी ज्योति और पुत्र के साथ महिला बोगी में बैठकर लौट रहे थे। सिकंदराराऊ स्टेशन के निकट सिपाहियों ने जबरन चलती ट्रेन से फेंका, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। होशियार सिंह के कोच रहे कन्हैया गुर्जर ने बताया कि वे शुरू से ही लगनशील और खेल के प्रति समर्पित थे। वर्ष 2005 में केरल में आयोजित अंडर-17 नेशनल फैंसिंग चैंपियनशिप में होशियार सिंह ने कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया था। होशियार स्वभाव से बेहद मिलनसार और हुनरमंद खिलाड़ी थे।
विज्ञापन



तलवारबाज होशियार सिंह अभ्यास के दौरान हमेशा खेल के प्रति समर्पित रहते थे। उनकी असमय मौत खिलाड़ियों के लिए गहरा सदमा है।
अरविंद चित्तोड़िया, साथी खिलाड़ी मथुरा


हमने होशियार सिंह के साथ लंबे समय अभ्यास किया है। वो हमेशा खेल और देशभक्ति की बातें करते थे। हादसे में मौत की सूचना झकझोरने वाली है।
छत्रपाल सिंह, साथी खिलाड़ी मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें