फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: खिलाड़ियों ने नगर निगम के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। नगर के युवा खिलाड़ियों ने नगर निगम के वृंदावन जोन कार्यालय में विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। खिलाड़ियों ने चेतावनी दी है कि अधिकारियों ने 16 जनवरी को होने वाले टूर्नामेंट के लिए खेल मैदान की सफाई एवं बुधबाजार लगाने के दौरान किए गए गड्ढों को ठीक नहीं किया तो वे नगर निगम कार्यालय में टूर्नामेंट का आयोजन करेंगे।
विज्ञापन

बुध बाजार का विरोध करने के लिए दर्जनों युवा खिलाड़ियों खेल मैदान पर पहुंच गए। इसके बाद खिलाड़ी नगर निगम कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। खिलाड़ी भरत शर्मा ने कहा कि नगर में एकमात्र खेल का मैदान है। जहां नगर पालिका के समय टर्फ विकेट बनाए गए थे। नगर निगम टर्फ विकेट और मैदान में लगी कीमती लाइटों की देखरेख करने में नाकाम रही। बुध बाजार के लिए मैदान में दुकानदारों ने टैंट और दुकान लगाने के लिए खंभे लगा रखे हैं। कहा कि 16 जनवरी से क्रिकेट टूर्नामेंट प्रस्तावित है। यदि मैदान की दशा में सुधार एवं सफाई नहीं हुई तो टूर्नामेंट नगर निगम कार्यालय में होगा। अमित दास एवं सूरज सिंह ने कहा कि विगत माह नगर निगम की इसी बोर्ड ने स्टेडियम बनाने के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं। प्रदर्शन करने वालों में शरीफ कुरैशी, सूरज मंडल, श्याम शर्मा, गिरधर शर्मा, रिंकू, फारुख, सोनू गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि हाट बाजार वालों की अपील पर डेढ़ माह के लिए खेल मैदान में बुध बाजार लगाने की अनुमति दी गई है। इसके बाद पांच करोड़ की लागत से खेल मैदान बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें