फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कबड्डी, खो-खो में मथुरा व आगरा के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

विज्ञापन
​मथुरा। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करतीं आईपीएस आशना चौधरी। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड में चल रही आगरा जोन की द्वितीय अंतरजनपदीय प्रतियोगिता में शुक्रवार को खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें मथुरा और आगरा की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

पीटीआई सुबोध कौशिक ने बताया कि सुबह सात बजे सबसे पहला मैच कबड्डी का मथुरा और हाथरस की टीम के बीच हुआ। इसे मथुरा की टीम ने 25-13 से जीता। मथुरा और कासगंज के बीच हुई खो-खो के मैच को 11-6 से मथुरा ने जीता। खो-खो का सेमीफाइनल मुकाबला आगरा और मैनपुरी के बीच हुआ। इसे आगरा की टीम ने तीन प्वाइंट से जीता। पुरुष वर्ग का दूसरा सेमीफाइनल मथुरा और कासगंज के बीच हुआ। इसे मथुरा ने 8 प्वाइंट से जीता। महिला वर्ग कबड्डी फाइनल आगरा-मथुरा के बीच हुआ। इसे मथुरा की टीम ने 35-23 से जीता। महिला वर्ग का खो-खो फाइनल मुकाबला आगरा-मथुरा के बीच हुआ। इसे आगरा की टीम ने 6-5 से जीता।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ सीओ सिटी ट्रेनी आईपीएस आशना चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। आरआई रामरतन, आरटीसी प्रभारी रजित वर्मा, एसआई राकेश बघेल, पीटीआई हरविंदर सिंह, पुष्पेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें