मथुरा। जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज में बुधवार को जनपदीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मंडलीय प्रतियोगिता के लिए 22 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
टेबल टेनिस में 14 वर्षीय बालक वर्ग में ऋषभ, कृष्णा और यीशु, 17 वर्षीय बालक वर्ग में भविष्य, जमुना दास और सत्यम तथा 19 वर्षीय बालक वर्ग में केशव गोला, राज और अर्पित अग्रवाल का चयन किया गया। बालिका वर्ग में 17 वर्षीय वर्ग में संध्या और लक्षित तथा 19 वर्षीय वर्ग में प्रिया सोनी का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।
बैडमिंटन के बालिका वर्ग में 14 वर्षीय वर्ग में कृतिका, 17 वर्षीय वर्ग में रितिक और गुंजन तथा 19 वर्षीय वर्ग में एकता का चयन किया गया। बालक वर्ग में 14 वर्षीय वर्ग में कीर्तिमान और ऋषभ, 17 वर्षीय वर्ग में आरव और तन्मय तथा 19 वर्षीय वर्ग में सुमित और सचिन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।
निर्णायक की भूमिका विनोद पाल, रवि प्रकाश, रजत चौधरी, डीके सिंह, अमित गौतम, सर्वेश सोलंकी, पंकज चौधरी, अभिषेक चंदेल, जयप्रकाश और राकेश साहू ने निभाई। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन संयोजक एवं जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केवी सिंह तथा जिला प्रभारी राहुल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। मंडलीय प्रतियोगिता में चयन पर डीआईओएस राघवेंद्र सिंह, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह, ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव जय सिंह और जिला फुटबॉल संघ के सचिव डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय ने खिलाड़ियों को बधाई दी।