मथुरा। मौसम में बदलाव काफी आम बात हो गई है। बीते लगभग एक पखवाड़े से मौसम ने कई रंग दिखाए। बीते दिन बूंदाबांदी के बाद फिर से मौसम ठंडा हो गया। ऐसे बदलते मौसम में लोगों को संभलकर रहना होगा वो भी आने वाले दो तीन दिन होली में।
डॉक्टरों की सलाह है कि होली पर पानी से कम ही भीगें, नहीं तो बीमारी पकड़ सकते हैं। भीगना आपके लिए परेशानी भी पैदा कर सकता है खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए। डॉक्टरों की सलाह है कि अगर आप चाहें तो कुछ बातों का खास ख्याल रखकर होली में अपनी सेहत की हिफाजत कर सकते हैं।
दरअसल होली पर भीगने से लोग अक्सर बीमार पड़ जाते हैं। इसी वजह से कई लोग चाहकर भी होली को एन्जॉय नहीं कर पाते हैं। ऐसे में अगर लाख कोशिशों के बाद भी होली में पानी में भीग जाते हैं। ऐसे में लोगों को पानी से भीगने पर तुरंत कपड़े बदलें, इससे शरीर का तापमान सामान्य हो जाएगा। इसके बाद गर्म पानी या चाय का सेवन करना पहले बेहतर होगा।
- डॉ. अमिताभ, फिजिशियन
पानी में भीगने से बच्चों में सर्दी जुकाम और स्किन (चर्म रोग) से संबंधित बीमारियां होने का खतरा रहता है। इसके अलावा सिरदर्द, बुखार और भूख न लगना जैसे कई लक्षण बच्चों में देखे जाते हैं। अगर बच्चों में ये लक्षण दिखाई दें तो परिजन लापरवाही न बरतें और डॉक्टर से सलाह लेकर दवा तुरंत दवा दें।
- डॉ. अमन, बाल रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल
क्या करें
- पहले शरीर को अच्छी प्रकार सुखा लें।
- अदरक की चाय या गर्म पानी पीएं।
- पैरों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें।
- एंटीबैक्टीरियल क्रीम का भी इस्तेमाल कर लें।