फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: बांकेबिहारी मंदिर के पास मिला कुछ ऐसा...मच गई खलबली, दाैड़ती हुई पहुंची पुलिस; कराई साफ-सफाई

Mon, 28 Apr 2025 06:47 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर के पास मांस के टुकड़े मिलने से खलबली मच गई। पुलिस को सूचना दी गई। माैके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। साथ ही लोगों से भी धार्मिक आस्थाओं की मर्यादा बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में सोमवार सुबह उस समय खलबली मची गई, जब बांकेबिहारी मंदिर के पास मांस के टुकड़े पड़े मिले। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया ब्लॉगर साक्षी ने बनाया है, जिन्होंने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए लाइव ब्लॉगिंग के माध्यम से घटना को उजागर किया।
विज्ञापन


 

वीडियो में दिख रहा कि विद्यापीठ चौराहा स्थित वाल्मीकि बस्ती के पास नाली के किनारे मांस के टुकड़े पड़े हैं। ब्लॉगर ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। बिहारीजी चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

 

प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि इस क्षेत्र में कुछ मांसाहारी लोग रहते हैं, जिनमें से किसी ने संभवतः यह अवशेष नाली के पास फेंक दिए थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की वस्तुएं न फेंकी जाएं, जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावना को ठेस न पहुंचे।

 
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई बार कचरे की गाड़ी से गलती से मांस आदि गिर जाता है या आवारा कुत्ते आसपास से उठाकर लाकर इस स्थान पर फेंक देते हैं। पुलिस ने साफ-सफाई और धार्मिक आस्थाओं की मर्यादा बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें