छाता। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक दौड़ती बोलेरो पिकअप (सीएनजी) में अचानक आग लग गई। हादसा थाना छाता क्षेत्र के गांव सैमरी के पास हुआ। हालांकि चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बताई।
आगरा के थाना इरादतनगर निवासी मुकेश महाराष्ट्र के पुणे से बोलेरो पिकअप लेकर दिल्ली स्थित एक शोरूम जा रहे थे। दोपहर को सेमरी के पास अचानक इंजन से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल गई। चौकी इंचार्ज ललित चौधरी ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। चालक सुरक्षित है।