फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लाइसेंसी पिस्टल चोरी, तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत लोटस गार्डन होम्स स्थित एक कुटिया से अज्ञात चोरों द्वारा लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोटस गार्डन होम्स निवासी धर्मेंद्र गिरि गोस्वामी के पास लाइसेंसी पिस्टल है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 25 मार्च को वह किसी काम से बाहर गए थे। जाने से पहले उन्होंने अपनी पिस्टल कुटिया के अंदर स्थित अलमारी में रखी थी। जब वह 31 मार्च की शाम वापस लौटे, तो अलमारी से लाइसेंसी पिस्टल और मैगजीन (जिसमें छह कारतूस लोड थे) गायब मिली।
हैरान करने वाली बात यह है कि कुटिया का दरवाजा बंद था और उस पर ताला लगा हुआ था, जिसकी चाबी पीड़ित के पास ही थी। काफी खोजबीन के बाद जब पिस्टल का कोई सुराग नहीं लगा, तो पीड़ित ने जैंत थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें