फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: टायर फटने से पिकअप पलटी, वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। नवरात्र पर गांव खरोट से धोलागढ़ देवी दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप टायर फटने से पलट गई। वाहन में कुल 25 लोग सवार थे। इसमें एक वृद्धा की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

राजस्थान के नगर, डीग के गांव बहज में पिकअप का टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार सभी लोग चुटैल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों एवं पुलिस की मदद से घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें भरतपुर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान गायत्री देवी (75 वर्ष) की मृत्यु हो गई। घायलों में योगेश, गुड्डी, चंचल, गीता, कमला, रेखा एवं ओमवती आदि शामिल हैं।

बस और केट्रा में हुई टक्कर
कोसीकलां। बुधवार दोपहर आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर नवीपुर कट के समीप एक यात्री बस और केट्रा में टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जबकि केंट्रा पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई। दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर जाम लग गया। एनएचएआई की टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें