फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे रमणरेती

विज्ञापन
विज्ञापन
महावन (मथुरा)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को श्री गुरु कार्ष्णि उदासीन आश्रम, पुरानी गोकुल, महावन-रमणरेती में पहुंचकर कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


आश्रम में मीडिया प्रभारी कार्ष्णि हरदेवा नंद महाराज एवं कार्ष्णि नागेंद्र महाराज ने पटुका पहना कर डिप्टी सीएम का स्वागत किया। पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। केशव प्रसाद मौर्य कार्ष्णि गुरुशरणानंद महाराज से मिलने उनकी कुटिया में पहुंचे। गुरु को दंडवत प्रणाम कर पूजन किया। मौर्य ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर व्यस्तता के कारण नहीं आया था, इसलिए आज आशीर्वाद लेने आया हूं। वृंदावन हादसे को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना बेहद दुखद है। हादसे की जांच कराई जा रही है। आगे इस प्रकार की कोई घटना न हो इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं वृंदावन कॉरिडोर को लेकर उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा कॉरिडोर की तैयारियां की जा रही हैं। जल्द ही कॉरिडोर बनवाया जाएगा। इसमें कौन दोषी है, उसकी जांच कराई जा रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

कहा कि 23 तारीख को वह दोबारा मथुरा आएंगे तब इस विषय पर विस्तृत चर्चा करेंगे। इस दौरान महापौर विनोद कुमार अग्रवाल, विधायक पूरन प्रकाश, जिलाधिकारी पुलकित खरे, एसएसपी शैलेश पांडेय, एसपी देहात त्रिगुण विशेन, एसडीएम नीलम श्रीवास्तव, सीओ आलोक सिंह, तहसीलदार विवेक शील यादव, गोकुल नगर पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित, रविकांत गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें