फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फर्जी कागजों से फर्जी बैनामा कराने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
मथुरा। फर्जी कागजात तैयार कर बैनामा कराने वाले चारों आरोपी पुलिस हिरासत में खड़े हुए।
विज्ञापन
मथुरा। जैंत पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने वाले चार शातिर लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 11 फर्जी आधार कार्ड, एक फर्जी रजिस्ट्री की छायाप्रति और एक मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार ने बताया कि क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया तो पता चला कि कुछ लोग ग्रुप बनाकर इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को बीआईपी रोड सनसिटी के पास से चार लोगों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में उन्होंने अपने नाम बरसाना के गांव कमई निवासी राजवीर, यहीं के गोवरधना, छाता के गांव सेमरी निवासी चरन सिंह, यहीं के रतिराम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह फर्जी आधार कार्ड बनाकर जमीन के कागजात तैयार करते हैं। इसके बाद उन्हीं कागजातों के आधार पर फर्जी बैनामा करा लेते हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राजवीर पर 4, चरन सिंह पर 3, गोवरधना पर 2 और रतिराम पर धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने अब तक कितने बैनामे कराए हैं इसकी जानकारी की जा रही है। चारों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें