फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ वेटरनेरी कालेज को हरी झंडी

Mon, 04 Apr 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान मथुरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान मथुरा के अधीन बनने वाले आजमगढ़ वेटरनेरी कालेज की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। आजमगढ़ जिला प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी करते हुए रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन


दो साल पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में वेटरनेरी कालेज स्थापित करने की घोषणा की थी। इसी के साथ कालेज के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई जिसे पूरा कर लिया गया है।

आजमगढ़ जिला प्रशासन ने 80 एकड़ जमीन अधिगृहीत करते हुए रिपोर्ट शासन को भेज दी है। इसी के साथ वेटरनेरी विवि मथुरा की टीम ने भी शासन की पहल पर अधिगृहीत जमीन का मौका मुआयना करते हुए अपनी रिपोर्ट दे दी है। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति डा. केएमएल पाठक ने बताया कि शासन को आजमगढ़ वेटरनेरी कालेज के संदर्भ में विशेषज्ञों की रिपोर्ट के साथ डीपीआर भी भेज दी है। जिसमें कालेज भवन और पदों का विवरण दिया गया है। उम्मीद है कि कालेज पर जल्द काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें