फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सौंख पहुंची रजत शिला का लोगों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख। श्रीकृष्ण लिखी चांदी की शिला यात्रा कस्बा पहुंची। इसका लोगो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के हिंदू पक्षकार दिनेश फलाहारी महाराज ने कस्बा की अग्रवाल सेवा सदन परिसर में पहुंचे। उन्होंने लोगों के साथ 10 किलो वजन की चांदी की शिला का पूजन किया। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान संपूर्ण परिसर ’श्रीकृष्ण की जय और अयोध्या हुई हमारी है, अब मथुरा की बारी है’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मस्जिद प्रकरण में याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि संपूर्ण भारत में एक लाख पवित्र स्थानों पर संकल्पित रजत शिला के पूजन के कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम प्रभारी संयोजक पंडित राजेश पाठक ने बताया कि फलाहारी महाराज की नेतृत्व में संकल्पित रजत शिला पूज्य संतों, प्रमुख धार्मिक स्थलों और सनातनियों द्वारा जन जागरण के तहत पूजित किया जा रहा है।
शिला के माध्यम से करोड़ों हिंदुओं को भगवान योगेश्वर श्री कृष्णा जन्मभूमि की लड़ाई से सीधे तौर पर जोड़ा जा रहा है। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद वरिष्ठ नेता जय राम शर्मा, हरिदास महाराज, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, मंत्री विशेष अग्रवाल, उपाध्यक्ष अभिषेक गर्ग, विष्णु अग्रवाल, जुगलकिशोर गोयल, पूर्व मंत्री साकेत गर्ग, संतोष अग्रवाल, अनिल कुमार, मोनू, सोनू अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें