फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सप्ताहांत में जाम से जूझे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सप्ताहांत में शहर में जाम की समस्या विकराल हो गई है। शनिवार शाम को शहर के व्यस्त चौराहों और मार्गों पर वाहन फंसे रहे। कृष्णा नगर रोड पर शाम चार बजे से रात आठ बजे तक वाहन रेंगते नजर आए। बरातों ने समस्या को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन

गोवर्धन चौराहे पर शाम चार बजे से वाहनों का फंसना शुरू हुआ। रात आठ बजे तक जाम के हालात बने रहे। यहां श्रद्धालुओं की गाड़ियां भी फंसी रहीं। यही हाल कृष्णा नगर रोड का रहा। नया बस स्टैंड रोड पर शाम 5 बजे लंबा जाम लग गया। पुलिस कर्मियों ने वाहनों को निकालने की कोशिश की मगर बसों के कारण घंटों तक गाड़ियां फंसी रहीं। यही स्थिति बीएसए रोड, ओवरब्रिज, टैंक रोड, टैंक चौराहे पर भी जाम के हालात बने रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें