मथुरा। धनतेरस पर चार पहिया वाहन खरीदने के लिए ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह है। मथुरा में करीब एक हजार कारों की डिलीवरी धनतेरस पर किए जाने की तैयारी है। कई ग्राहकों ने महीनों पहले ही अपनी पसंद की गाड़ी बुक करा दी है। अब लोग शुभ मुहूर्त देखकर शोरूम से कार घर ले जाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
युवाओं में कारों के टॉप मॉडल और प्रीमियम फीचर्स वाले वाहनों का आकर्षण है, जबकि सामान्य ग्राहक बजट के अनुसार मॉडल पसंद कर रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च के चलते इलेक्ट्रिक और सीएनजी कारों की मांग भी बढ़ी है। बाजार में मारुति की ब्रेजा पर चार सप्ताह, विक्टोरिस, फ्रोंक्स और बलेनो पर 15 दिन की वेटिंग है। ईको और एक्सएल6 शोरूम में उपलब्ध हैं। टाटा की इलेक्ट्रिक और सीएनजी कारों की मांग अधिक है। यहां पिछले दस दिन से प्रतिदिन 15 से 20 गाड़ियों की बुकिंग हो रही है।