फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट छोड़ नमक-चीनी लेने दौड़े लोग

Sat, 12 Nov 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
नमक-चीनी लेने दौड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा के बाद लोग नोट लेकर एटीएम और बैंक के बाहर लंबी लाइन लगाए खड़े हैं। वहीं, शुक्रवार रात में करीब नौ बजे एक अफवाह सुनकर लोग नोट छोड़ नमक, चीनी के पीछे दौड़ने लगे। 
विज्ञापन


परचूनी की दुकानों पर नमक और चीनी खरीदने के लिए भीड़ लग गई। नमक 300 और चीनी 400 रुपये किलो की दर से से बिकने का हल्ला मचा तो बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग दुकानों की ओर दौड़ लिए। लोगों ने धड़ाधड़ नमक के पैकेट और चीनी के बोरे खरीद लिए। प्रोविजन स्टोरों से लोगों नमक के पांच-पांच पैकेट घर ले गए।

इससे छोटी दुकानों का स्टॉक खत्म होने लगा। अफवाह सुनकर पुलिस सतर्क हुई और अल्पसंख्यक बस्तियों में पहुंचकर लोगों को समझाया कि ऐसी कोई बात नहीं है। एसओ विनोद कुमार यादव का कहना था कि खरीदने वाले ये नहीं बता पा रहे हैं कि ये बात किसने कही लेकिन सब नमक और चीनी खरीद लेना चाहते हैं।
विज्ञापन


उनका कहना था कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, दुकानों के बाहर रखे नमक के बोरो की दुकानदारों ने निगरानी शुरू कर दी है। वही अफवाह सुनकर थोक चीनी विक्रेता भी अपनी दुकानों और गोदामों को लेकर सतर्क हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें