फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में कमीशन लेकर बदले जा रहे बड़े नोट

Sat, 12 Nov 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
आ गए 500 और 2000 के नए नोट
विज्ञापन
मंदिरों में कमीशन लेकर बड़े नोट बदले जा रहे हैं। एक चैनल ने दान घाटी मंदिर का स्टिंग आपरेशन कर इसका खुलासा भी किया है। कई और मंदिर व ट्रस्ट भी इस खेल में शामिल हैृं और इन्होंने बड़ी संख्या में नोट बदले हैं। स्टिंग आपरेशन में फंसे मंदिर के प्रशासन का कहना है कि अगर कोई भक्त बड़े नोट बदलवाने आता है तो बदलने पड़ते हैं।   
विज्ञापन


1000 और 500 रुपये का नोट बंद हो जाने के बाद इन्हें बदलने के हर संभव प्रयास हो रहे हैं। जिन पर बड़ी संख्या में नोट हैं वह बड़े नोटों को बदलने के लिए ट्रस्ट और मंदिरों में पहुंचने लगे हैं। मंदिरों में भेंट के नाम पर पंद्रह से बीस फीसदी कमीशन लिया जा रहा है। चैनल के स्टिंग में गोवर्धन के प्रमुख दानघाटी मंदिर में सेवायत के पुत्र को एक परिक्रमार्थी ने बड़े नोट लेकर, उन्हें छोटे नोटों में बदलते हुए दिखाया गया है।

इससे सेवायतों में हड़कंप मच गया। वहीं सेवायत और मंदिर प्रबंधन ऐसी घटना से इंकार कर इसे  षड़यंत्र बता रहे हैं। दानघाटी मंदिर के प्रबंधक डालचंद चौधरी ने बताया कि बड़ी रकम को परिवर्तित करने की कोई सूचना अभी तक उनके पास नहीं आई है। अगर कोई श्रद्धालु बड़े नोट चढ़ाकर बची रकम वापस लेता है तो यह गलत नहीं है। मंदिर सेवायत राजकुमार शर्मा ने बताया कि श्रद्धालु बड़े नोट थमाकर उसमें से मंदिर पर भेंट चढ़ा कर बचे हुए खुले रुपये लेते हैं। यह प्रक्रिया नई नहीं है, इसे तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है। 
विज्ञापन


कई ट्रस्ट कर रहे काले धन को सफेद
मंदिर ही नहीं बल्कि कई ट्रस्ट ऐसे हैं जो इस समय काले धन को सफेद कर रहे हैं और इसका कमीशन फिक्स है। 500 और 1000 के नोट लेकर जाइए और नोट बदल लीजिए। चंदे के नाम पर भी बड़ी रकम दी गई है। लेकिन किसी की निगाह इस पर नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें