फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे बिजली न मिलने से तिलमिलाए मसानी बिजलीघर के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बुधवार की दोपहर 3:30 बजे गई लाइट देरशाम तक न आने से मसानी बिजलीघर के 10 फीडर बंद हो गए। इससे गर्मी कारण लोगों को परेशानी हुई। हर कोई बिजली व्यवस्था को कोसता रहा।
विज्ञापन

मसानी बिजलीघर की बिजली वृंदावन से आ रही है। सरस्वती कुंड के स्वीटी सुपारी की फैक्टरी के पास केबिल बॉक्स के फूंक जाने के कारण मसानी बिजलीघर के 10 फीडर बंद हो गए। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने बिजलीघर फोन करके जानकारी जुटाई, पर कोई भी उचित जवाब नहीं मिला। थक हारकर यही लोग विद्युत निगम के अफसरों को लापरवाही को कोसते रहे। यही लोग पिछले पांच साल में ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा के कार्यकाल को याद करते रहे। संवाद
-
बिजली गई तो सिग्नल लाइट बंद, दौड़े वाहन
करीब पांच घंटे बिजली न मिलने से सिग्नल लाइट भी बंद हो गई। इसके चलते बिना सिगनल लाइट के बिना रुके वाहन सड़कों पर दौड़ते दिखे। खास यह है कि सिग्नल लाइट लग गई हैं पर बिजली पर आधारित इन लाइटों के लिए बैटरी का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। इसके कारण ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केबल बॉक्स फूंकने से हुई परेशानी
केबल बॉक्स के फूंकने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई। जिसे समय रहते हुए दुरुस्त कर लिया गया।
- गौरव गुप्ता, एसडीओ, मसानी बिजलीघर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें