फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता ने भाजपा को जिताने का बनाया मन: बिधूड़ी

Sun, 25 Dec 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी रमेश बिधूड़ी ने कहा है कि प्रदेश में विपक्षी दल दूसरे नंबर की लड़ाई लड़ रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में यूपी की जनता भाजपा को जिताने के लिए मन बना चुकी है। 
विज्ञापन

रमेश बिधूड़ी हनुमान वाटिका में पार्टी की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नोटबंदी के साहसिक निर्णय से भ्रष्टाचारियों की नींद उड़ गई है।

राहुल गांधी सहित अन्य विपक्षी नेता अपना आपा खो चुके हैं। इस निर्णय से काले धन के साथ साथ काला मन भी उजागर हो रहा है। उन्होंने प्रत्येक सेक्टर प्रमुख से सीधे संवाद करते हुए लखनऊ रैली में पहुंचने वाले लोगों की संख्या की जानकारी ली। 
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने कहा कि आगामी दो जनवरी को लखनऊ में आयोजित रैली में मथुरा से 1500 लोग जाएंगे। जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि रैली के लिए बसों के स्थान जल्द तय किए जाएंगे।

इस मौके पर रघुराज सिंह, डा. देवेंद्र शर्मा, पूर्वमंत्री रविकांत गर्ग, पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, अजय कुमार पोइया, लक्ष्मीनारायण, नगेंद्र सिकरवार, मुकेश खंडेलवाल, मदन श्रीवास्तव, भुवन भूषण कमल, मोहिनी शर्मा, डा. दीपा अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री चिंताहरण चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें