फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गर्मी में बिलबिलाए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। भीषण गर्मी में बृहस्पतिवार को बिजली कटने से लोग परेशान हो उठे। उपभोक्ता अधिकारियों को फोन मिलाते रहे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मरम्मत के नाम पर चार घंटे से अधिक कटौती, बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन


बैंक काॅलोनी में 250 केवी का और पुराने बिजलीघर परिसर में रखा 630 केवी का ट्रांसफॉर्मर फुंक गया। वहीं बृहस्पतिवार को गुरुषगंज में लगे तीन ट्रांसफॉर्मरों में मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बंद रही, जिससे लोग बिलबिला गए। शाम को आर-1 फीडर की आपूर्ति मरम्मत के नाम पर 4 घंटे बंद कर दी, जो शाम को 7 बजे शुरू हुई। उसके बाद पुराने बिजलीघर पर लगा 630 केवी का ट्रांसफॉर्मर फुंक गया। बैंक काॅलोनी में रखा 250 केवी का ट्रांसफॉर्मर भी फुंक गया। लाेग गर्मी में बिलबिला गए।

हरीपुरा उपकेंद्र जेई रोहित कुमार ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफॉर्मर को बदलवा दिया जाएगा। एक्सईएन कोसी डिवीजन दिनेश यादवेंदु ने बताया कि भीषण गर्मी में बिजली की बढ़ती मांग और तापमान अधिक होने से व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बार-बार फाॅल्ट हो रहे हैं। गर्मी की वजह से भी तार पिघल रहे हैं। समस्याओं को दूर करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। तापमान में कुछ गिरावट हो तो व्यवस्था जल्द ही बेहतर हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें