फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आपदा से बचाने के लिए झाड़ी वाले हनुमान बाबा से लगा रहे गुहार

विज्ञापन
गांव फिरोजपुर में मकान में घुसा पानी
विज्ञापन
नौहझील। क्षेत्र में यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। आपदा से बचाव के लिए ग्रामीण झाड़ी वाले हनुमानजी से गुहार लगा रहे हैं। आपदा से क्षेत्र के तीन दर्जन गांव प्रभावित हैं। इनमें गांव बसाऊ, दौलतपुर, अड्डा मीणा, छिनपारई, अड्डा छिनपारई, फिरोजपुर, अड्डा मल्हान, मांगरखोर, अड्डा जाटव में सैकड़ों मकानों तक पानी पहुंच गया है। मकानों में सामान भरा होने के चलते ग्रामीण घर छोड़कर जाने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

वहीं गांव रायपुर, नानकपुर, भैरई, मुसमुना, बरौठ, बाघर्रा, मंडारी, मुकदुमपुर, खुशलागढ़ी, अनरदागढ़ी, भगवान गढ़ी, तिलकागढ़ी, जाफरपुर, इनायतगढ़, दौलतपुर, बसाऊ ,देदना, मरहला मुक्खा, भूरगढ़ी, पालखेड़ा, पिथौरा व फरीदपुर के ओरपास भी यमुना का पानी पहुंचने से किसानों की फसलें जलमग्न हो गयी हैं।
बृहस्पतिवार को गांव बसाऊ व अड्डा मीणा में 12 से ज्यादा परिवारों ने मकान छोड़कर प्राथमिक विद्यालयों में बने राहत शिविरों में शिफ्ट किया है। अब तक दोनों विद्यालयों में 3 दर्जन परिवार आसरा ले चुके हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का आह्वान किया है। क्षेत्र में चार स्टीमर तैनात हैं। एसडीएम रितु सिरोही, नायब तहसीलदार राकेश उपाध्याय अतिसंवेदनशील गांवों पर नजर बनाए हें। एसडीएम ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को राशन सामग्री बांटी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें