फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चेतावनी के बाद भी यमुना के नजदीक जा रहे लोग

विज्ञापन
मथुरा। विश्राम घाट पर लगे चेतावनी बोर्ड को और बैरिकेडिंग को पार करता व्य​​​क्ति। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। विश्राम घाट मंदिर परिसर जलमग्न हो गया है। घाटों पर पानी भर जाने से हालात चिंताजनक हो गए हैं। खतरे से बचाव के लिए नगर आयुक्त जगप्रवेश ने चेतावनी वाले बोर्ड और रस्सी लगाकर बैरिकेडिंग करवा दी है, ताकि कोई यमुना किनारे न जाए। बावजूद भी लोग चेतावनी वाले बोर्ड को पार करके घाट तक पहुंच रहे हैं। यमुना का रौद्र रूप देखकर बाढ़ की आशंका पर चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन


यमुना का जलस्तर बढ़ जाने से विश्राम घाट पानी में डूब गया है। इधर, मंदिर परिसर में पानी भर जाने से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। वे यमुना के पानी में घुसकर पूजा कर रहे हैं। परिक्रमा मार्ग से सटे श्याम घाट, बंगाली घाट और विश्राम घाट पर रात में और अधिक पानी बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें