फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शिकायत मिलने पर चपरासी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बाबू शिवनाथ अग्रवाल महाविद्यालय (बीएसए डिग्री कॉलेज) के प्राचार्य ने पुस्तकालय में शराब पीने व विभिन्न शिकायतों के आधार पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। खुद की शिकायत होने के बाद कर्मचारी राकेश ने सीएम योगी को पत्राचार कर प्राचार्य की शिकायत की थी।
विज्ञापन

राकेश कुमार ने सीएम योगी को भेजे पत्र में प्राचार्य ललित मोहन शर्मा पर भ्रष्टाचार एवं अनियमितता में लिप्त होने का आरोप लगाया था। उन्होंने 14 जुलाई को पत्राचार किया था। इधर, राकेश के खिलाफ कॉलेज के पुस्तकालय में शराब पीने, कर्मचारियों व लिपिकों के साथ दबंगई करने समेत कई मामले में प्राचार्य को शिकायतें प्राप्त हुई थीं।
इस पर प्राचार्य ने कर्मचारी को कई बार समझाया, लेकिन कोई बदलाव नहीं आया। इस पर प्राचार्य ने राकेश को निलंबित कर दिया। साथ ही जांच के लिए छह सदस्यीय समिति गठित की है। फिलहाल राकेश को कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा का कहना है कि राकेश के खिलाफ पुस्तकालय में शराब पीने समेत कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। कई बार उन्हें चेतावनी नोटिस दिया, लेकिन सुधार न होने पर निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें