फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्री जल्द ले सकेंगे मथुरा के पेड़े का स्वाद

Wed, 11 May 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
पेड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जल्द ही रेल यात्री आगरा और मथुरा के स्टेशन पर मथुरा के प्रसिद्ध पेड़े का स्वाद ले सकेंगे। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आइसक्रीम की बिक्री भी की जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है। शीघ्र ही स्टेशन पर पेड़ा और आइसक्रीम की ब्रिकी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को वर्ष 2008 से मथुरा का प्रसिद्ध पेड़ा और आगरा का पेठा नहीं मिल पा रहा था। जबकि यह दोनों ही उत्पाद ब्रज की पहचान होने के कारण इनकी मांग रहती है। इसका लाभ उठाकर अवैध वेंडर्स के माध्यम से खुलेआम सिथेंटिक पदार्थों से बने पेड़ा और पेठा ट्रेनों में बेचा जा रहा है।

अब एक बार फिर आगरा मंडल स्तर पर पेड़ा और पेठा बेचने की तैयारी कर ली गई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है। आगरा और मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पेठा की बिक्री शुरू हो गई है। हालांकि अभी पेड़ा की बिक्री के लिए एप्रूवल नहीं मिला है। शीघ्र ही एप्रूवल मिलने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें