फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर बाग खाली कराने को कार्रवाई शुरू, बिजली काटी

Tue, 10 May 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
पांच कंपनी पीएसी और पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जवाहर बाग को खाली कराने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को कार्रवाई के पहले चरण में प्रशासन ने जवाहर बाग की बिजली काट दी। इसके बाद कोई उपद्रव न हो, इसके लिए इलाके को चार सेक्टरों में बांट कर पांच कंपनी पीएसी और पुलिस तैनात कर दी गई। एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट दिनभर मामले की निगरानी करते रहे। बिजली कटने के साथ ही जवाहर बाग में लगे नलकूप भी बंद हो गए है, जिससे यहां डेरा जमाए सत्याग्रहियों और उनके परिवार को होने वाली पेयजल आपूर्ति भी बंद हो गई है। हालांकि प्रशासन के इस कदम पर सत्याग्रहियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई है। 
विज्ञापन


प्रशासन ने जिन चार सेक्टरों में इलाके को बांटा है, उनमें पहला सेक्टर जवाहर बाग की चारदीवारी और मुख्य गेट को बनाया गया है। दूसरे सेक्टर में जज कालोनी और तहसील सदर को रखा गया है। तीसरे में कलक्ट्रेट परिसर और चौथे सेक्टर में बिजलीघर का इलाका रखा गया है। हर सेक्टर में पुलिस के अलावा चार-चार थानों की पुलिस तैनात की गई है। थाना गोविंद नगर, हाईवे, कोतवाली, सदर बाजार, रिफाइनरी, फरह, गोवर्धन और मगोर्रा थानों की पुलिस को फिलहाल यहां तैनात किया गया है। बिजली कटने का पहला असर यहां की जलापूर्ति पर पड़ा है।

बता दें, फरवरी 2014 से जवाहर बाग में खुद को सत्याग्रही बताने वाले करीब तीन हजार लोग कब्जा जमाए हुए हैं। इन्होंने दिसंबर 2014 में मथुरा-आगरा मार्ग पर पक्का गेट लगाने का प्रयास किया था, विरोध करने पर तत्कालीन एसओ सदर प्रदीप पांडेय, कोतवाली प्रभारी कुंवर सिंह यादव सहित 12 पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था। पिछले माह चार अप्रैल को सदर तहसील में वादकारियों, अधिवक्ताओं और लेखपालों की पिटाई कर घायल कर दिया था। इसके विरोध में लंबे समय तक कर्मचारी और अधिवक्ता हड़ताल पर रहे थे। प्रशासन ने नौ मई तक जवाहर बाग खाली कराने का आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त कराई थी।
विज्ञापन



कर्मचारियों ने दिया डीएम को नोटिस
जवाहर बाग को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला लेखपाल संघ ने एक बार फिर बुधवार से कलक्ट्रेट स्थित वटवृक्ष के नीचे धरना प्रदर्शन करने का नोटिस जारी कर दिया है। हालांकि इस स्थल पर धरना-प्रदर्शन डीएम ने प्रतिबंधित कर दिए हैं।

 किसानों की बैठक आज 
सर्वदलीय किसान संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी गिरराज वशिष्ठ के अनुसार जवाहरबाग खाली कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा दिया गया समय पूरा हो गया, लेकिन जवाहर बाग खाली नहीं हो सका। इसे लेकर किसानों की बुधवार को बैठक होगी। 

जिला प्रशासन के साथ आपरेशन जवाहर बाग को रणनीति के तहत अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश शुरू कर दी है। निकटवर्ती जनपदों से और फोर्स मिल रहा है। तीन से चार दिनों में फोर्स आने पर और बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-मुकुल द्विवेदी, एसपी सिटी, मथुरा 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें