फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सौ शैय्या अस्पताल में मरीजों को मिलेगा शीतल जल

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों और उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए पहल की गई है। सोमवार को माँ ध्यान मूर्ति सत्संग सेवा संस्थान के तत्वाधान में महामंडलेश्वर स्वामी मां ध्यानमूर्ति महाराज के सानिध्य में अस्पताल परिसर में 400 लीटर क्षमता वाले आरओ और शीतल जल (वाटर कूलर) मशीन का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

मां ध्यानमूर्ति महाराज ने बताया कि अस्पताल में गरीब और असहाय मरीज इलाज के लिए आते हैं। गर्मी के मौसम में ठंडे पानी की किल्लत बड़ी समस्या थी। मां ध्यान मूर्ति सत्संग सेवा संस्थान ने 400 लीटर क्षमता का यह प्लांट लगाकर पुण्य का कार्य किया है।
इस दौरान महंत मोहिनीबिहारी शरण, नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत, सीएमस डॉ. वंदना अग्रवाल, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. नंदिता, डॉ. शशिरंजन, आचार्य बद्रीश, डॉ. हरिओम शर्मा, पं. राजकुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें