फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपी संपर्क क्रांति में मरीज की मौत

Wed, 26 Apr 2017 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 65 वर्षीय बीमार यात्री की मौत हो गई। परिवारीजन उसे उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराने दिल्ली ले जा रहे थे। इस घटना के कारण नॉन स्टॉप ट्रेन को मथुरा जंक्शन पर रोका गया।
विज्ञापन


सीवती बाजार झांसी निवासी 65 वर्षीय नरेंद्र मिश्रा की किडनी में संक्रमण था। नरेंद्र मिश्रा को उनकी बहन रंजना व परिवारीजन अनमोल शर्मा, अमित कुमार आंध्र प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से लेकर दिल्ली एम्स में भर्ती करने ले जा रहे थे। आगरा निकलते ही नरेंद्र मिश्रा की मौत हो गई। इसकी सूचना कोच कंडक्टर के माध्यम से कंट्रोल रूम को दी गई।
  ट्रेन का मथुरा में स्टापेज नहीं है। जीआरपी, आरपीएफ व रेलवे के चिकित्सक प्लेटफार्म दो पर पहुंच गए। सायं 5.30 बजे ट्रेन को मथुरा जंक्शन पर रोका गया। रेलवे चिकित्सक धीरज गुप्ता व फार्मासिस्ट राजीव ने नरेंद्र मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नरेंद्र मिश्रा के रिश्तेदार सतोहा निवासी मुरलीधर जंक्शन पहुंच गए। परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। रेलवे अधिकारियों ने शव परिवारीजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें