मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आने वाली पातालकोट एक्सप्रेस का ऐनवक्त पर प्लेटफार्म बदल गया। जैसे ही यात्रियों को सूचना मिली कि ट्रेन आठ नंबर प्लेटफार्म पर आएगी, तो वे परेशान हो गए। ट्रेन पकड़ने में उनके पसीने छूट गए।
पातालकोट एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बदलने के प्लेटफार्म 8 पर पहुंचे यात्री। संवाद
- फोटो : पातालकोट एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बदलने के प्लेटफार्म 8 पर पहुंचे यात्री। संवाद
मथुरा रेलवे जंक्शन स्टेशन पर सोमवार को पातालकोट एक्सप्रेस (20424) दोपहर डेढ़ बजे प्लेटफार्म एक पर आनी थी, लेकिन यह ट्रेन अचानक हुई उद्घोषणा में प्लेटफार्म आठ पर आना बताया गया। प्लेटफार्म एक पर काफी देर से इंतजार कर रहे यात्रियों को दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
स्टेशन पर ट्रेन आने का इंतजार कर रहे यात्री भवगती कुमार, दिनेश चंद्र, विपिन कुमार ने बताया कि रेलवे के एप पर पातालकोट के प्लेटफार्म एक पर आना दिखा रहा था, लेकिन उद्घोषणा हुई कि यह ट्रेन प्लेटफार्म आठ पर आएगी। ऐसे में उन्हें सामान इधर-उधर ले जाने में काफी परेशानी हुई।
स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक पर मरम्मत कार्य के कारण गाड़ियों के प्लेटफार्म बदलते जाते हैं। सोमवार को ट्रैक पर सफाई कार्य होने के कारण इसे प्लेटफार्म आठ पर कर दिया गया। ट्रेन आने से 15 मिनट पहले उद्घोषणा होना शुरू हो गया था। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेनों का प्लेटफार्म बदला जाता है तो 15 से 20 मिनट पहले उद्घोषणा होकर यात्रियों को जानकारी दे दी जाती है।