फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कैलाश मानसरोवर से लौटे यात्रियों का हुआ स्वागत

विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर की तीर्थयात्रा कर लौटे सदस्यों का स्वागत करते नगरवासी।
विज्ञापन
कोसीकलां। कैलाश मानसरोवर की तीर्थयात्रा कर लौटे 30 सदस्यीय दल का नगर में जोरदार स्वागत किया गया। यहां पर जत्थे में शामिल लोगों ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा का वर्णन करते हुए अपने अनुभव भी साझा किए। यात्रियों ने बताया कि यात्रा बेहद अलौकिक रही। यात्री दल के सदस्य इस भव्य स्वागत से गदगद नजर आए।
विज्ञापन



कोसीकलां से 25 जुलाई को गए 30 यात्रियों का जत्था नेपाल के रास्ते कैलाश मानसरोवर की यात्रा पूर्ण कर सकुशल लौट आया। यात्री सुभाष गोयल, अनिल प्रधान, राजेंद्र रूहेला ने बताया कि यह तीर्थयात्रा बहुत ही अद्भुत अनुभूति प्रदान करने वाली रही। 13 दिन की यात्रा में कैलाश पर्वत पहुंचकर बिल्कुल स्वर्ग जैसी अनुभूति हुई।

जगदीप गोयल, अरुण अग्रवाल, बच्चू सिंह ने बताया कि कैलाश मानसरोवर में सभी तीर्थयात्रियों का पहुंचना बहुत ही आत्मिक अनुभूति का अवसर रहा। यात्रियों ने अपने-अपने यात्रा अनुभव भी सुनाए। प्रेम नारायण सोनी एवं विपिन बंसल मंडली ने यात्रियों का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें