फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यात्रियों को मिली सुविधा, अब ई-बसों के बढ़ाएंगे फेरे

विज्ञापन
ई-बस - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने ई-बसों का संचालन शुरू किया तो इन बसों में काफी यात्री सफर करने लगे। वर्तमान में नए बस स्टैंड और आईएसबीटी से 6 ई-बसों का संचालन, बरसाना, आगरा, नोएड़ा के लिए होता है। अब यात्रियों ने इनके चक्कर बढ़वाने के लिए निगम के अधिकारियों से मांग की है।
विज्ञापन

आगरा मंडल में मथुरा से ही पहली बार परिवहन निगम ने ई-बसों का संचालन एक माह पहले शुरू किया था। इन बसों में सामान्य बसों जितना ही किराया लेकर यात्रियों को एसी में सफर करने की सुविधा मिल रही है। बसों की संख्या कम होने पर डिपो से वर्तमान में बरसाना के लिए दो, आगरा के लिए दो और नोएडा के लिए दो बसें भेजी जा रही हैं। इन बसों में सफर करने के लिए यात्री पहले से ही बस स्टैंड पर पहुंचकर बस आने का इंतजार करते हैं।
नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने कहा कि अभी 6 ही ई-बसें मिली हैं। प्रत्येक बस में 42 सवारी एक बार में सफर करती हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की मांग है कि बरसाना और आगरा के लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएं। यात्रियों की सुविधा के लिए इनके फेरे बढ़ाए जाएंगे। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में बसों की संख्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें