फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जंक्शन पर यात्रियों को मिली गर्मी से राहत, वाटर फॉगिंग सिस्टम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जंक्शन पर लाखों का बजट खर्च करके लगाया गया वाटर फॉगिंग सिस्टम आखिरकार चालू हो गया है। सिस्टम से पानी की फुहार छोड़कर यात्रियों को गर्मी की तपिश से राहत दी जा रही है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में जंक्शन आने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिल रही है। वाटर फॉगिंग सिस्टम चलाकर पानी की फुहारें छोड़ी जा रही हैं। जो पंखे की हवा के साथ जंक्शन पर गर्मी के तापमान को कम कर रही हैं। जैसे ही गर्मी की तपिश बढ़ती है। वाटर फॉगिंग सिस्टम को चालू कर दिया जाता है। ये नया प्रयोग यात्रियों को भी काफी पसंद आ रहा है। लोग सिस्टम चालू होते ही फुहार के आसपास पहुंच जा रहे हैं। गर्मी से निजात पा रहे हैं।
स्टेशन निदेशक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि वाटर फॉगिंग सिस्टम काफी समय से बंद पड़ा था। सिस्टम की पूरी तरह मरम्मत करवाई गई है। सिस्टम को सही करवा दिया गया है। जब भी तापमान ज्यादा होता है। ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को राहत देने के लिए वाटर फॉगिंग सिस्टम चालू कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें