फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी का असर: यात्रियों की कमी से जूझ रहा रोडवेज, हर दिन 5 लाख रुपये तक का नुकसान

Sat, 19 Apr 2025 11:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गर्मी की वजह से रोडवेज यात्रियों की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में रोजाना पांच लाख रुपये तक का नुकसान झेलना पड़ रहा है। 
 
विज्ञापन
सवारियों का इंतजार करतीं बसें - फोटो : सवारियों का इंतजार करतीं बसें
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिलचिलाती धूप में यात्री घर से नहीं निकल रहे है ऐसे में रोडवेज डिपो का प्रतिदिन बस संचालन लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। इसके चलते प्रतिदिन डिपो को 5 लाख रुपये तक का नुकसान हो रहा है। रोडवेज डिपो के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के कारण यात्री घर से नहीं निकल रहे हैं, इसी कारण यह समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि डिपो से 104 निगम की और 66 अनुबंधित की बसें अलग-अलग रूटों पर संचालित हो रही है। उन्होंने बताया कि डिपो का प्रतिदिन 56 हजार किलोमीटर बसें चलाने का लक्ष्य है इसमें वर्तमान में 51 हजार किमी बसें सड़कों पर चल ही है। इसके चलते डिपो का प्रतिदिन चलने का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया इसके साथ ही 25 लाख रुपये आमदनी का लक्ष्य है, लेकिन 20 लाख रुपये का राजस्व डिपो में आ रहा है। 

ऐसे में 5 लाख रुपये का नुकसान प्रतिदिन डिपो को हो रहा है। वरिष्ठ लेखाकार संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि गर्मी के कारण यात्री बाहर नहीं निकल रहे है इसके चलते बसें लक्ष्य पूरा नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि चालक-परिचालकों को निर्देश दिए है कि जिले के सभी रूटों पर बसें संचालित होंगी, जिससे डिपो को राजस्व का नुकसान न हो। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि बसें सभी मार्गाें पर चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें