कोच में पहले से ही कुछ यात्रियों का सामान उनकी सीट पर रखा था। नंद किशोर सामान को हटाकर उस पर बैठ गए। इस पर सह यात्री ने इसका विरोध किया। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। यात्री ने उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उनके सिर से खून निकलने लगा।
सचखंड एक्सप्रेस में परिवार संग यात्रा कर रहे युवक पर सीट को लेकर हुए विवाद में सह यात्री ने हमला कर दिया, जिससे युवक का सिर फट गया। सूचना पर जीआरपी ने हमला करने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर युवक को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
मुरैना से सचखंड एक्सप्रेस से नंद किशोर अपनी पत्नी रूपा व दो बच्चों के साथ यात्रा कर रहे थे। उसी कोच में पहले से ही कुछ यात्रियों का सामान उनकी सीट पर रखा था। नंद किशोर सामान को हटाकर उस पर बैठ गए। इस पर सह यात्री ने इसका विरोध किया। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। यात्री ने उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उनके सिर से खून निकलने लगा।
ट्रेन जब मथुरा जंक्शन पहुंची तो जीआरपी ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित ने आरोपी के विरुद्ध जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जीआरपी के मुताबिक घटना धौलपुर की है, यहां एनसीआर दर्ज की गई है।