फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: टिकट न मिलने पर भाजपा नेता ने कहा- पार्टी की जमानत जब्त होगी, समर्थकों ने किया कार्यालय के बाहर हंगामा

Sun, 16 Jan 2022 04:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मांट विधानसभा से भाजपा ने युवा नेता राजेश चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। इसे लेकर विरोध शुरू हो गया है।रविवार को भाजपा नेता एसके शर्मा के समर्थकों ने पार्टी के जिला कार्यालय के बाहर हंगामा किया। 
विज्ञापन
एसके शर्मा के समर्थकों ने की नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले की मांट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता एसके शर्मा को पार्टी हाईकमान द्वारा टिकट न दिए जाने के विरोध में शनिवार को समर्थकों ने हंगामा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अच्छा नहीं किया है और नारेबाजी करके विरोध जताया। उधर, शर्मा ने कहा कि चुनाव में अब पार्टी की जमानत जब्त होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे साथ धोखा किया गया है। एसके शर्मा के समर्थकों ने रविवार को भी भाजपा कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।

एसके शर्मा ने बताया कि पिछली बार मांट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने टिकट दिया था। कम समय होने के बाद भी तीसरे स्थान पर रहा और 60 हजार के करीब वोट मिले थे, भाजपा अब तक इतने वोट कभी नहीं हासिल कर पाई थी। पार्टी हाईकमान ने आश्वासन दिया था कि आपको एमएलसी बनाया जाएगा, लेकिन वह भी पार्टी ने वादा पूरा नहीं किया है।

विज्ञापन

एसके शर्मा ने कहा- मेरे साथ धोखा हुआ है
उन्होंने कहा कि पांच साल पहले पार्टी ने ठोस आश्वासन दिया था कि आपको ही दोबारा मांट से लड़ाया जाएगा। तभी से चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ था। यह बात प्रदेश से लेकर केंद्र हाईकमान भी जानता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके साथ जो धोखा हुआ है, इसका खामियाजा पार्टी चुनाव में जरूर भुगतेगी। क्योंकि वादाखिलाफी करके ऐसा प्रत्याशी बनाया गया, जिसे पार्टी विरोधी गतिविधियों को लिए 2017 में नोटिस दिया गया था।

विज्ञापन

भाजपा नेता एसके शर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ गलत लोगों की सलाह पर उन्हें टिकट नहीं दी गई। बता दें कि मांट विधानसभा से भाजपा ने युवा नेता राजेश चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। इसे लेकर विरोध शुरू हो गया है। रविवार को एसके शर्मा के समर्थक पुष्पांजलि कॉलोनी स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पहुंच गए। कार्यालय के सामने समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें