फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे की नजर में होगा गिरिराज परिक्रमा मार्ग

Tue, 28 Jun 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : demo
विज्ञापन
अब गोवर्धन परिक्रमा मार्ग की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। पूरे 21 किलोमीटर लंबे मार्ग में इसकी व्यवस्था की जाएगी। इस क्षेत्र को वाईफाई से भी लैस किया जाएगा। इतना ही नहीं परिक्रमा मार्ग में प्रति एक किलोमीटर पर सोलर लाइट होगी और परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं को विश्राम के लिए जगह-जगह शेल्टर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की श्रीकृष्णा सर्किट योजना में गोवर्धन के गिरिराज पर्वत की 21 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग पर विशेष फोकस किया जा रहा है। पर्यटन विभाग की ओर से तैयार प्रजेंटेशन में गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के साथ ही गोवर्धन आने वाले श्रद्धालुओं को वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराने की योजना तैयार की गई है।

इसके अलावा मार्ग में अंधेरे की समस्या से निपटने के लिए प्रत्येक किलोमीटर के अंतराल पर सोलर लाइट लगाई जानी है। परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए जगह-जगह यात्री शेड बनाए जाएंगे। इसके अलावा टॉयलेट, पीने के पानी का भी बेहतर इंतजाम किया जाएगा। जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया श्रीकृष्ण सर्किट योजना में कुल 98 करोड़ के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इसमें गोवर्धन में 21 किलोमीटर परिक्रमा मार्ग को विशेष महत्व दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें