मंगलवार को सर्व ब्राह्मण महासभा इकाई के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक राजकुमार रावत और सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पूरन चंद कौशिक ने किया।
मंगलवार रात सर्व ब्राह्मण महासभा की स्थानीय इकाई ने परशुराम जयंती समारोह का आयोजन किया। इसमें क्षेत्रीय विधायक राजकुमार रावत ने कहा कि शिक्षा विप्र समाज की पूंजी रही है। इसे संभालकर रखना आधुनिक पीढ़ी का काम है। जिलाध्यक्ष पूरन चंद कौशिक ने कहा कि वरिष्ठ विप्र नागरिकों का दायित्व है कि नव पीढ़ी को शिक्षा और संस्कार से ओतप्रोत करें। वरिष्ठ नागरिकों को श्रीमद्भागवत गीता भेंट की गई।
युवा प्रतिभाशाली बच्चों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन संध्या, दीपक नृत्य, चरकुला नृत्य, मयूर नृत्य और अंत में ब्रज की फूलों की होली आदि आयोजन हुए।
जिला सचिव डा. देवीप्रसाद शर्मा, संयोजक दिनेश चंद शर्मा, संजय शर्मा, कैलाश चंद शर्मा, मेघश्याम शर्मा आदि नेे अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता खगुल भारद्वाज, प्रदेश सचिव संजय शर्मा, विनोद पाराशर, राजेश गौतम, सोहन लाल कातिब, अखिलेश गौड़, मुकुटमणि शर्मा आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता चतुर्भुज शर्मा ने की। संचालन भूपेन्द्र शर्मा ने किया।