मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत गोवर्धन रोड पर स्थित सतोहा गांव में रविवार की सुबह गोलियां चलने से दहशत से फैल गई। घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव सतोहा निवासी गौतम सिंह ने पुलिस को तहरीर में लिखा है कि वह घर पर सोए हुए थे। सुबह करीब चार बजे बंटी, जयदीप पुत्र गिरधर और अन्य अज्ञात लोगों ने गाली गलौज करते हुए घर पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के निशान दुकान की शटर और घर की दीवारों पर लगे हुए हैं।
फायरिंग की आवाज सुनकर जागे पीतम ने इसकी सूचना पीआरवी 112 को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची उससे पहले ही हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की रिकॉर्डिंग को देखा। जिसमें एक कैमरे में सरेआम फायरिंग करता हुआ एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने पीतम की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।