फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जनशताब्दी ट्रेन में बम की सूचना से हड़कंप...मथुरा स्टेशन पर एक घंटे तक ली गई तलाशी, उतार दिए गए यात्री

Thu, 22 Jan 2026 08:09 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

जनशताब्दी ट्रेन में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। रेलवे प्रशासन ने आनन फानन ट्रेन के मथुरा स्टेशन पहुंचने पर तलाशी अभियान शुरू किया। सभी यात्रियों को ट्रेन से उतार दिया गया। एक घंटे तक तलाशी ली गई। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने पर ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
स्टेशन पर जांच करते सुरक्षाकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से कोटा जा रही जनशताब्दी ट्रेन में बम होने की सूचना से बृहस्पतिवार दोपहर रेल प्रशासन और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी के साथ बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा। जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 7 पर ट्रेन को खाली कराकर करीब एक घंटे तक सघन तलाशी ली गई। जांच के बाद सूचना फर्जी पाई गई, तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली और ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोपहर 2:05 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि दिल्ली–कोटा जनशताब्दी ट्रेन संख्या 12060 में बम रखा है। यह सूचना ट्रेन के टीटी ने 139 पर कॉल कर दी थी। ट्रेन 2:25 बजे मथुरा जंक्शन पहुंची, लेकिन उससे पहले ही सुरक्षा बल ट्रेन में सवार हो चुके थे।

गलतफहमी से फैली अफवाह
रेल अधिकारियों ने बताया कि जांच में सामने आया कि गोविंद नाम का युवक दिल्ली से कोटा जा रहा था। वह अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते हुए बॉम शब्द का इस्तेमाल कर रहा था। पास खड़े एक यात्री को उसके मोबाइल पर बम लिखा दिखा, जिससे शक हुआ और टीटी को सूचना दे दी गई। पूछताछ में युवक के कोटा निवासी होने और दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्रालय में कार्यरत होने की पुष्टि हुई। मामले की सच्चाई सामने आने पर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें