राया। शनिवार शाम यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा जा रहे एक कंटेनर में भीषण आग लग गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
यह हादसा माइलस्टोन 110 के पास हुआ। कंटेनर से अचानक धुआं उठने लगा। चालक और परिचालक कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। महावन के सीओ संजीव कुमार राय ने बताया कि कंटेनर में आग लगी थी। उन्होंने यह भी बताया कि आग बुझा दी गई है और कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। संवाद