फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जीजा ने सालों को करोड़ों की नोटों की माला पहनाई

विज्ञापन
नगला फौदा में घुड़चढ़ी के दौरान जीजा ने सालों को पहनाई एक एक करोड़ रुपये की माला
विज्ञापन
टैंटीगांवा। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के नगला फौदा गांव में शनिवार को एक अनोखी घुड़चढ़ी हुई। इसमें जीजा योगेश कुमार ठाकुर ने अपने सालों प्रशांत और कान्हा राघव को एक-एक करोड़ रुपये की नोटों की माला पहनाई।
विज्ञापन

यह माला 100 फुट लंबी थी और 500-500 रुपये के नोटों से तैयार की गई थी। इसे संभालने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस नजारे को देखकर गांव के लोग और रिश्तेदार अचंभित रह गए। प्रशांत और कान्हा राघव भाकियू भानु के किसान नेता महावीर स्वामी के भतीजे हैं। वे मार्बल और पत्थर के शोरूम संचालक भी हैं। जीजा योगेश कुमार ठाकुर राजस्थान के नंदोली कामा गांव के निवासी हैं। इस अनोखे अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। संवाद

नगला फौदा में घुड़चढ़ी के दौरान जीजा ने सालों को पहनाई एक एक करोड़ रुपये की माला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें