फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मामूली बात पर दो पक्षों में टकराव...कई राउंड फायरिंग, दहशत में आए लोग; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 09 Apr 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मामूली बात पर दो पक्षों में टकराव हो गया। दोनों पक्षो में फायरिंग हुई। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख फायरिंग करने वाले आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां में भगवती रोड पर बघेल वाली गली में दो पक्षों में मामूली सी बात को लेकर मंगलवार की रात 9:30 बजे फायरिंग हुई। दोनों पक्षों में 10 राउंड फायरिंग की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

एक पक्ष ने दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर गाली गलौज कर दी। इसी को लेकर दोनों पक्ष मंगलवार को आमने-सामने आ गए। अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर वहां रहने वाले लोग सकते में आ गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल टीम के साथ पहुंचे तो फायरिंग कर रहे लोग भाग गए। 

 
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों पक्ष हथियारों से लैस थे। इस घटना से बघेल वाली गली के साथ ही शेखान गली, तांगडा, खेड़ा, भगवती रोड, होली गेट आदि मोहल्लों में लोग दहशत में आ गए। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों का एक वीडियो मिला है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें