फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सनातन एकता पदयात्रा का होगा शंखनाद...धीरेंद्र शास्त्री करेंगे अक्षत का वितरण, लोगों का उमड़ेगा हुजूम

Tue, 14 Oct 2025 08:18 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अक्षत महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में आयोजन में केवल पास धारकों को ही प्रवेश मिलेगा। बिना पास किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
अक्षत महोत्सव में शामिल होंगे धीरेंद्र शास्त्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनातन एकता का संदेश लेकर निकलने वाली सनातन एकता पदयात्रा का शंखनाद हो गया है। बुधवार को बागेश्वर धाम सरकार के पं. धीरेंद्र शास्त्री मथुरा में रहेंगे। सात से 16 नवंबर तक पदयात्रा में शामिल होने के लिए वे सामाजिक संगठन के लोगों को अक्षत का वितरण करेंगे। इस आयोजन को ब्रजवासी अक्षत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। कार्यक्रम गोवर्धन रोड स्थित श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के प्रांगण में आयोजित होगा। इसमें 3 से 4 हजार लोगों की भीड़ जुटने की संभावनाएं हैं। इसके लिए आयोजकों ने एंट्री पास जारी किए हैं।
विज्ञापन


ब्रज तीर्थ देवालय न्यास और ब्रज सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार को अक्षत महोत्सव का आयोजन होगा। ब्रज तीर्थ देवालय न्यास के अध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी ने बताया कि श्री बांके बिहारी मिलन, सनातन एकता पदयात्रा दिल्ली से वृंदावन तक आयोजित की जा रही है। जिसमें लाखों भक्त एवं सनातनी एकजुटता और विभिन्न उद्देश्यों को लेकर पैदल यात्रा करेंगे। 


 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पं. धीरेंद्र शास्त्री दोपहर तीन बजे आएंगे और शाम छह बजे तक आयोजन स्थल पर ठहरेंगे। न्यास के संरक्षक आचार्य मृदुल कांत शास्त्री और महामंत्री आरके पांडे ने बताया कि आयोजन में जिले के 543 ग्राम प्रधान, सामाजिक संस्थाओं और जातिगत संगठनों के प्रतिनिधियों को अक्षत महोत्सव में आमंत्रित किया गया है। 

उन्हें धीरेंद्र शास्त्री अपने हाथों से पीले अक्षत सुपारी तथा यात्रा के आमंत्रण पत्रक प्रदान करेंगे। व्यवस्थापक सुमंत कृष्ण शास्त्री और बृज सेवा फाउंडेशन के राहुल बंसल ने बताया कि आयोजन में केवल पास धारकों को ही प्रवेश मिलेगा। बिना पास किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी। मीडिया प्रभारी आशीष गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख संत-महात्मा, भागवताचार्य, तीर्थ पुरोहित, रासाचार्य समेत सामाजिक संस्थाओं के लोग मौजूद रहेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें