फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी, जुआ और शराब पर प्रतिबंध

Wed, 28 Dec 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
वाइन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मिश्रित आबादी वाले और टटलू ठगी की घटनाओं के लिए कुख्यात गांव मड़ौरा के लोगों ने सराहनीय पहल की है। ग्रामीणों ने सामूहिक पंचायत कर गोकशी, शराब सेवन व बिक्री, जुआ खेलने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। उल्लंघन करने वालों पर अर्थदंड लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


विकास से अछूते गांव मड़ौरा के दोनों समुदाय के लोगों ने गांधी चबूतरे पर 26 दिसंबर को पंचायत का आयोजन किया था। प्रधान उस्मान, सल्लाम खान, गफ्फार, मोहन लाल तिवारी, भगवत लंबरदार आदि ने बताया कि पंचायत में सर्वसम्मति से गांव में गोकशी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। जुआ खेलने, शराब पीने और बेचने पर प्रतिबंध लगाया है।

जुआ खेलते पाए जाने पर 5100 रुपये, शराब पीकर हंगामा करने और गांव के रास्ते में खड़े होकर मोबाइल पर अश्लील गाना बजाते पकड़े जाने पर 2100 रुपये अर्थदंड, गोकशी करते पकड़े जाने और अवैध शराब बेचते पाये जाने पर 21 हजार रुपये अर्थ दंड लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


सल्लम खान और मोहनलाल ने बताया कि गांव की युवा पीढ़ी को सुधारने और गांव में गरिमा युक्त आचरण पैदा करने के उद्देश्य से सामूहिक निर्णय लिया गया है। पंचायत में दम्मो, महेश, हुकम सिंह, असरू, ईशाक, रमजो आदि उपस्थित थे। दूसरे दिन ही सात लोगों को पंचायत के निर्णय का उल्लंघन करने पाया गया। इनकी प्रधान के नेतृत्व में पुलिस से पंचों ने शिकायत की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें