कोसीकलां (मथुरा)। वन्य जीव सप्ताह के तहत छात्र-छात्राओं ने अपनी तूलिका में वन्य जीव के रंग भरकर उनकी जिंदगी उकेरी। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर वन्य जीवों की सुरक्षा का भी संकल्प दिलाया गया।
शुक्रवार को एमडी जैन पब्लिक स्कूल में वन्य जीव सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से वन्य प्राणियों के बारे के बारे में चर्चा की। उनके सवालों का जवाब दिया तो वहीं उनकी शंकाओं को दूर दिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी मेघराज शर्मा ने कहा कि वन्य जीव पर्यावरण में संतुलन बनाते हैं। इस दौरान चित्रकलां प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इसमें दिनेश प्रथम, जतिन गोला द्वितीय एवं पुनीत कुमार तीसरे सथान पर रहे। जबकि अमन सैनी सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार शर्मा, नगेंद्र कुमार पालीवाल, एनके मिश्रा, दीपक वर्मा, आशीष शुक्ला, पूनम गोयल, अलका गोयल, एसएस पाण्डेय, आरसी दास, डीके शर्मा, कृष्णवल्लभ सैनी, रमेशचन्द, रोहित शर्मा, रजनी वर्मा, बीना चौधरी, रूपाली थे।