वृंदावन बाल विकास परिषद ने शनिवार को भगवान देवी वार्ष्णेय की द्वितीय पुण्यतिथि पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। राधानिवास स्थित गोपाल वाटिका में आयोजित प्रतियोगिता में 115 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
जूनियर वर्ग में महक प्रथम, शशि द्वितीय, स्नेहा तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में मीनू प्रथम, संगीता द्वितीय, फिजा तृतीय रहीं। विजयी प्रतिभागियों को स्कूल बैग, प्रशस्ति पत्र, नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल, संरक्षक मेघश्याम वार्ष्णेय ने कहा कि बच्चों के अंदर असीम प्रतिभा छुपी हुई हैं। ऐसी प्रतियोगिता के माध्यम से बाल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
सभासद जितेंद्र वार्ष्णेय और निर्णायक ऋतु सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति और जीवन शैली से आदिकाल से जुड़ी चित्रकला अपने मन के भावों को प्रदर्शित करने का सबसे सशक्त और सुंदर माध्यम है।
इस अवसर पर रेखा, रजनी, पूजा, अंकित वार्ष्णेय, राजकिशोर भारती, विवेक वार्ष्णेय, नरेंद्र शर्मा, अश्विनी मिश्र, सुजीत वार्ष्णेय, आशीष गोपाल गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।