सुनरख मार्ग स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने विज्ञान मॉडलों और चार्ट के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी में सौर सेल, सोलर कुकर, पवन चक्की, विद्युत संयंत्र, ज्वालामुखी, विद्युत कार सहित पर्यावरण संबंधी मॉडल देखकर सभी ने बाल प्रतिभाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विद्यालय निदेशक योगेश गौतम ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक प्रतिभाएं छुपी हुई हैं, आवश्यकता केवल उन्हें प्रदर्शित करने की है।
प्रबंधक मंजूलता गौतम ने कहा कि श्रेष्ठ विद्यार्थी बनने के लिए अनुशासित और सुसंस्कृत रहना जरूरी है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज शर्मा, मोहिनी डेविड, प्रमोद सिसोदिया, दिवाकर झा, हेमंत दीक्षित, रीना, साधना, तनुजा, वर्षा, पूनम, ललिता, रेखा, जितेंद्र, दिनेश आदि उपस्थित रहे।