फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पहली बार श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का संदेश देने वाली झांकी होगी शामिल

विज्ञापन
मथुरा। शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक करते हुए आयोजक मंडल के सदस्य। - फोटो : mathura
विज्ञापन
वृंदावन। विक्रम संवत् 2082 की शुरुआत इस बार एक बड़े संकल्प के साथ होगी। रविवार को श्रीधाम वृंदावन में निकलने वाली परंपरागत संकीर्तन मंडल शोभायात्रा में पहली बार श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का संदेश देने वाली झांकी शामिल की जाएगी।
विज्ञापन

इस यात्रा में ब्रज मंडल के सप्त देवालय और कई प्रमुख मंदिरों की भागीदारी रहेगी, जिनमें बांकेबिहारी मंदिर, राधावल्लभ मंदिर, गोविंद मंदिर, गोपीनाथ मंदिर, मदन मोहन मंदिर, राधारमण मंदिर, दामोदर श्याम सुंदर मंदिर, राधा गोकुल आनंद, श्री लाल बाबू कृष्ण चंद्रमा, श्री राधाकांत, गोपेश्वर महादेव, कात्यायनी देवी, सिंहपुर हनुमान, मान मंदिर बरसाना, नंदबाबा मंदिर नंदगांव, गोवर्धन, गोकुल, दाऊजी मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिर भी शामिल होंगे।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संत समाज के आशीर्वाद से मंदिरों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा। यह शोभायात्रा सनातन धर्म की मजबूती और मंदिरों की मुक्ति के संकल्प को लेकर निकलेगी। संत समाज ने इसे मठ-मंदिरों की आजादी और सनातन धर्म के पुनरुत्थान का वर्ष बताया है।
विज्ञापन

इस मौके पर श्रीधाम पीठाधीश्वर स्वामी गोपाल चरण देवाचार्य, हनुमानगढ़ी अयोध्या के अर्पिता महाराज, गोकुल के पंकज बाबा, गोपेश बाबा, आचार्य बद्रीश सहित अन्य लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें