फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पहली बार हुई मां यमुना की दंडवती परिक्रमा पूर्ण

विज्ञापन
मथुरा। दंडवती लगाते यमुना भक्त। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। मां यमुना फाउंडेशन मिशन हृदयामि के अंतर्गत मां यमुना को राष्ट्रीय नदी का सम्मान दिलवाने के लिए पहली बार मां यमुना की 14 कोस की दंडवती परिक्रमा 30 दिन बाद सोमवार को पूर्ण हुई। गोपाल पीठाधीश्वर डॉ. पुरुषोत्तम लाल महाराज के निर्देशन में चली यह दंडवत परिक्रमा का समापन गोपाल मंदिर में महाराज ने श्री सूक्त के साथ आशीर्वाद प्रदान कर यात्रा का समापन किया।
विज्ञापन


यमुना पुत्र मुकेश चतुर्वेदी ने सरकार से मांग की है की मां यमुना चार युगों की साक्षी हैं, मथुरा मंडल 84 कोष का प्राण है। यमुना को बचाने के लिए लोकतंत्र में उन्हें राष्ट्रीय नदी का सम्मान दिया जाए। उन्होंने बताया कि दंडवत परिक्रमा के द्वारा भाव जागरण कर मिशन की शुरुआत की गई है। अब घर-घर जाकर जन जन से मां यमुना को राष्ट्रीय सम्मान दिलवाने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रपति को प्रेषित सवा करोड़ हस्ताक्षर युक्त पत्रक संकलन का कार्य प्रारंभ होगा। जो पूरे वर्ष 31 दिसंबर तक चलेगा।
परिक्रमार्थी सुखदेव चतुर्वेदी ने बताया कि परिक्रमा मथुरा से श्री तटीय स्थान वृंदावन होते हुए गोपाल गली स्थित श्री गोपाल मंदिर पर संपन्न हुई। गोपाल पीठ के पीठाचार्य भूरा बाबा, लाल बाबा ने आशीर्वाद दिया। परिक्रमा सहयोग में मनीष चतुर्वेदी एवं तिलक दास रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें